छत्तीसगढ़

महापौर के पुराने निवास भवन में खुलेगा ED दफ्तर

एम‌आईसी ने आबंटन को दी मंजूरी

महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व वाली MIC ने नल घर चौक (ओसीएम चौक) के पास स्थित पुराना महापौर बंगला अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कार्यालय के लिए आबंटित करने का फैसला किया है।

बताया गया है कि  ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने कलेक्टर के माध्यम से 4000 वर्गफुट भूमि की मांग अपने आंचलिक कार्यालय के लिए की थी। सुभाष स्टेडियम के पास पुराना महापौर निवास  वर्तमान में रिक्त है। उसे ईडी दफ्तर को सौंपने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया ।

इस भवन  में भूतल पर 4 बड़े कमरे, 2 छोटे कमरे, प्रसाधन कक्ष तथा प्रथम तल पर 2 बड़ा हॉल, 2 छोटे कमरे सहित प्रसाधन कक्ष उपलब्ध हैं। इसी तरह से रायपुर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कार्यालय के लिए मुक्ति धाम कोटा के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी आबंटन की  स्वीकृति प्रदान की गई।

Source link

Related posts

छाती में लगी गोली दिल के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुआ 35 हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव

Leave a Comment

error: Content is protected !!