अन्य जिलेसामाजिक

मुहर्रम पर गरीब नवाज कमेटी बसना ने किया शर्बत वितरण, दिया भाईचारे और सेवा का संदेश

बसना। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर गरीब नवाज कमेटी, बसना द्वारा शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शर्बत पिलाकर आपसी भाईचारे, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मुहर्रम इंसानियत, त्याग और सच्चाई के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करने का अवसर है। इसी भावना के साथ राहगीरों एवं आम लोगों के बीच शर्बत वितरित किया गया।

आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके साथियों ने सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी। उनकी याद में मुहर्रम के दिनों में शर्बत, पानी और लंगर वितरण जैसे सेवा कार्य किए जाते हैं, जिससे समाज में प्रेम, सौहार्द और इंसानियत की भावना मजबूत होती है।

शर्बत वितरण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं तथा जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।

गरीब नवाज कमेटी ने सभी लोगों से मुहर्रम के संदेश को अपनाने और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

अफ्फान खेरानी, शोएब खान, मोबीन खान, लाइक दानी, अदनान, एहम, असद अली, आतिफ, असगर, वक्कश दयाला, अयान धनानी, कामरान दयाला, फहद दयाला, रेहान धनानी, अनस खेरानी, सुफियान धनानी, इस्माइल गिगानी, अरसन खत्री, एमडी अरसन, रेहान खान, साहिल खान, सुफियान दयाला, रेहान, अयान खान, हसन मेमन, फरदीन उपस्थित थे I

Related posts

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर के मुतवल्ली चुनाव हेतु मतदाता सूची में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Comment

error: Content is protected !!