छत्तीसगढ़रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक से हड़कंप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा निरस्त

 

देश भर के बाद अब रायपुर में भी पेपर लीक हुआ है। मिली जानकारी अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के  अंतर्गत 35 से अधिक कालेजों में सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।

गुरुवार को सुबह  10 बजे द्वितीय वर्ष एंटोमोलाजी का पेपर होना था। इससे पहले ही  पेपर वाट्सएप पर कुछ छात्रों के बीच जा पहुंचा। इसकी भनक अन्य छात्रों को लगते ही वे विरोध पर उतर आए। और जांच की मांग करते हुए विविध प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

मिली जानकारी अनुसार विश्वविद्यालय ने पेपर रद्द करने का फैसला किया है और मामले की साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराया जा रहा है। ताकि यह खुलासा हो सके कि पहले पेपर किसकी तरफ से वायरल किया गया।

Source Link

Related posts

रायपुर में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, कल्याण ज्वेलर्स लूटने की तैयारी में 3 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पहुंचे रायपुर, कांग्रेसियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, किसान, जवान, संविधान सभा में हुए शामिल

रायपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, रावतपुरा फेस-2 के 113 निर्माणकर्ताओं को नोटिस

Leave a Comment

error: Content is protected !!