छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

राजधानी रायपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है, यहां रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे तीन युवकों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन, प्रशांत कुमार के रूप में हुई है और तीनों सिमरन सिटी निवासी हैं।बताया जा रहा है कि मजदूरों को 50 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतारा गया था और सुरक्षा के नाम पर उन्हें सिर्फ मास्क दिया गया था। टैंक के अंदर उनकी सांस घुट गई और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।

युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या आस पास के लोग अस्पताल परिसर में मौजूद है। वहीं भारी तादात में पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

प्रत्येक मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

अस्पताल प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की है। द लेंस ने अस्पताल प्रबंधन से बात की प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 30 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और मृतक परिवार के बच्चों को फ्री एजुकेशन अस्पताल के द्वारा दिया जाएगा ।

 

Source link

Related posts

दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद : RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार

जशपुर के विकास का नया अध्याय : धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा रेल परियोजना को विशेष दर्जा

बड़े बकायेदारों की कटेगी बिजली, वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान

Leave a Comment

error: Content is protected !!