रायपुर

गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गुस्साए परिजन-ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

टाटीबंध इलाके के हीरापुर जरवाय रोड पर स्थित एक पानी भरे गहरे गड्ढे में डुबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। इस गड्ढे को प्राइवेट बिल्डर ने खुदवाया था, लेकिन उसे भरा नहीं गया।

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों और मोहल्ले वालों ने बंगाली होटल चौक के पास रिंग रोड को जाम कर दिया है।

मृतक बच्चे दो परिवार के हैं। इनकी उम्र 8-9 वर्ष बताई गई है। बताया गया है कि यह गड्ढा डेढ़ वर्ष से ऐसे खुला छोड़ दिया गया है। न बैरिकेडिंग की गई न ही आसपास लाईट लगाई गई।

यह गड्ढा एक निजी जमीन पर एक कंपनी ने खोद रखा था। प्रदर्शन कारी अब जमीन मालिक, और कंपनी पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और उसमें बारिश व पाइपलाइन लीकेज का पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए थे।

आमानाका पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों से चर्चा कर रही है। वहीं रिंग रोड पर टाटीबंध से भनपुरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिला प्रशासन और निगम का कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

Source Link

Related posts

रेलवे ब्रिज के नीचे नाली में मिली युवक की लाश

रायपुर में नर्स की हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश

रायपुर के एक रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग, 4 घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!