Foreign

तेहरान को तुरंत खाली करो, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

इजराइल और ईरान के बीच पिछले पांच दिनों से संघर्ष चल रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि इस युद्ध में अमेरिका भी उतर सकता है। ट्रंप ने ईरान को मूर्ख बताया है, साथ ही ईरानी जनता से राजधानी तेहरान को खाली करने के लिए कहा है।

ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर डील पर साइन न करने के फैसले को मूर्खतापूर्ण करार दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ईरान को उस समझौते पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए थे, जिसकी मैंने सिफारिश की थी।

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, मानव जीवन का गंभीर नुकसान और एक बड़ी शर्म की बात। स्पष्ट शब्दों में कहें तो, ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मैंने यह बात कई बार दोहराई है। सभी को तुरंत तेहरान छोड़ देना चाहिए

ईरान जीत नहीं सकता

ट्रंप हाल ही में जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा गए थे, जिसे वे बीच में ही छोड़कर वापस आ गए। जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने जी-7 के संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, जिसमें ईरान-इजराइल संघर्ष में स्थिरता लाने की बात कही गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने इजरायल का समर्थन करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि ईरान एक हारा हुआ युद्ध लड़ रहा है, जिसमें उसका जीतना असंभव है।

युद्ध रोकने का किया दावा

अपने अहंकार के लिए मशहूर डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि वे ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। ट्रंप ने कहा था कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक डील का ऑफर देकर संघर्ष खत्म किया, उसी तरह वे इजरायल और ईरान के बीच समझौता करवाएंगे।

Source Link

Related posts

भारत-पाकिस्तान संघर्ष से हमारा कोई सरोकार नहीं : अमेरिकी उपराष्ट्रपति

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

भारतीय मूल के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर

Leave a Comment

error: Content is protected !!