ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा : सुई से लिफाफा छेदकर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र, प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने वाले मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भारती एग्रीकल्चर कॉलेज दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया और उसी कॉलेज के पांच छात्र शामिल हैं।

मामला 20 अगस्त का है, जब बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की कीटशास्त्र विषय की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र के कुछ सवाल सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीमें बनाई गईं और रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम, बिलासपुर समेत कई जिलों में भेजी गईं। साइबर टीम ने वायरल प्रश्नपत्र, स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल संपर्कों की तकनीकी जांच की। इसी दौरान पुलिस को दुर्ग निवासी अनुज मिंज के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पूछताछ के आधार पर पेपर लीक की पूरी कड़ी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। आरोपी 17 अगस्त को रायपुर के कृषि महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने आया था और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेकर दुर्ग गया था। आरोप है कि उसने कीटशास्त्र के प्रश्नपत्र वाले लिफाफे को घर ले जाकर सुई और नुकीले उपकरण से उसमें छोटा छेद किया और मोबाइल कैमरे से प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग की। इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री तैयार कर उसने अपने कॉलेज के तीन छात्रों को 11 हजार रुपये में बेच दिया।

पुलिस ने योगेश सोनकेसरिया, अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सुजा, कॉपी और फेविकोल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Source link

Related posts

संगठन सृजन अभियान: वार्ड 62 में कांग्रेस की बैठक, वार्ड अध्यक्ष पद के लिए 6 दावेदारों ने किया आवेदन

रायपुर में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, कल्याण ज्वेलर्स लूटने की तैयारी में 3 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेन टिकट घर पर भूल गए? घबराएं नहीं, जानिए भारतीय रेलवे का नियम

Leave a Comment

error: Content is protected !!