देश

महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 9 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा में आज सुबह महिसागर नदी पर बना पुल ढह गया है. जिसमें करीब 5 वाहन नदी में गिर गए. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं बचाव दल ने छह अन्य को बचा लिया।

900 मीटर लंबा यह गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है. पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे का भी एलान भी किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

CBFC की नई टीम का ऐलान : सुनील शेट्टी, प्रीति जिंटा और पंकज त्रिपाठी समेत 18 सदस्य शामिल

संसद गतिरोध पर संवाद की पहल : राहुल गांधी से 50 मिनट मिले किरेन रिजिजू, कार्यवाही सुचारु करने पर चर्चा

देश में पहली बार ट्रेन में लगा ATM, अब यात्रा के दौरान यात्री निकाल सकेंगे कैश

Leave a Comment

error: Content is protected !!