देश

पश्चिम बंगाल में फिर सियासी हिंसा, सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

sanjari

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम की रेस में शामिल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात देर रात मध्यमग्राम में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हमले में रथ के ड्राइवर समेत 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है। TMC कार्यकर्ताओं पर गोली चलाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही शुभेंदु अधिकारी भी पूर्वी मिदनापुर से कोलकाता पहुंच रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने पीए की मौत की पुष्टि कर दी है। चंद्रनाथ सुवेंदु अधिकारी के काफी करीबी थे। वो पिछले पांच साल से सुवेंदु के साथ साए की तरह रह रहे थे।

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम के पास भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की

Source Link

 

Related posts

तेलंगाना सरकार सऊदी अरब बस हादसे के बाद राहत दल भेजेगी, पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया

सर्वदलीय बैठक खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं

Leave a Comment

error: Content is protected !!