छत्तीसगढ़

प्रेस का स्टीकर लगाकर शराब तस्करी, कार से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

अंबिकापुर शहर में पत्रकारिता की आड़ में अवैध शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्जरी इनोवा कार पर बड़े-बड़े अक्षरों में “प्रेस” लिखा हुआ था, जिसके जरिए मध्य प्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। हालांकि आबकारी विभाग की सतर्कता से तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
तलाशी के दौरान इनोवा कार से मध्य प्रदेश की 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी पहले कर चुका है सरकारी शराब दुकान में काम
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि वह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में काम करता था, लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी का रास्ता अपना लिया।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Source Link

Related posts

धुरंधर के साथ सलमान खान का एंट्री पैक, दर्शकों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद

रायपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देश में छठी रैंक

Leave a Comment

error: Content is protected !!