अन्य जिलेकवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत

कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। दुर्घटना में 5 लोहों की जान चली गई जबकि 1 अन्य लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार लोग कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे। रविवार रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी। वे बोलेरो किराया करके बिलासपुर के लिए निकले थे।तभी करीब शाम पांच बजे  रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शवों को पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ की अदालतों की निगरानी के लिए हाईकोर्ट जजों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सऊदी अरब ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत; पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

बेहद खराब श्रेणी में रायपुर की हवा, AQI 300 के पार

Leave a Comment

error: Content is protected !!