छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग के शेख समी उर रहमान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए चीफ पीआरओ बने

शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (चीफ पीआरओ)का पद भार आज डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव से ग्रहण किया ।  विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है । श्री शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा  के अधिकारी है । श्री रहमान इससे  पूर्व  पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे ।
श्री रहमान आईआरटीएस के 2015 बैच के अधिकारी है । श्री शेख समी उर रहमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापना के पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे सहायक परिचालन प्रबंधक , मंडल परिचालन प्रबंधक तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी रह  चुके हैं ।
उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने विभिन्न वाणिज्यिक पहलों के माध्यम से उल्लेखनीय अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया। उन्हें वर्ष 2024 में भारतीय रेल का प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार (Ati Vishisht Seva Puraskar)” भी प्राप्त हुआ ।
मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी श्री रहमान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान , रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी  में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग  की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल यातायात सेवा में चयनित होने के उपरांत उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं ।
Source Link

Related posts

ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV लगाने युवा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सरेआम मारपीट

कबीरधाम, जशपुर, जांजगीर समेत 5 मेडिकल कॉलेजों में निकली भर्ती, 149 पदों पर अवसर

Leave a Comment

error: Content is protected !!