धमतरी

दो राइस मिलों पर प्रशासन का छापा : 5 करोड़ का धान-चावल जब्त

धमतरी जिले में प्रशासनिक टीम ने अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर भारी मात्रा में धान और चावल जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को जिले के सोरम स्थित फूलमानी राइस मिल और धमतरी शहर की अशोक राइस मिल में की गई। जहां नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर धान और चावल का भंडारण किया जा रहा था।

मिली जानकारी की अनुसार, छापेमारी के दौरान दोनों मिलों से करीब 22 हजार क्विंटल धान और 10 हजार क्विंटल चावल बरामद किया गया है। जब्त किए गए इस माल की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मार्कपेड और मंडी बोर्ड के अधिकारी शामिल रहे।

Source Link

Related posts

नगरी के कर्राघाटी में तेंदुए का आतंक, दो लोग घायल

कुरूद विधानसभा को मिला विकास का महा-उपहार, 245 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : धमतरी में 25 वर्षों में बदली महिलाओं और बच्चों की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर

Leave a Comment

error: Content is protected !!