छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, रायपुर में CM साय करेंगे नेतृत्व

जिलों में मंत्रियों और सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं।

बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में तिरंगा फहराएंगे।

सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सरगुजा में रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कबीरधाम में लखन लाल देवांगन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी, कांकेर में टंकराम वर्मा, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में राजेश अग्रवाल, बालोद में गजेंद्र यादव और बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

वहीं कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

सभी मुख्य अतिथि समारोह के दौरान जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।

Source Link

Related posts

हर नागरिक तक त्वरित स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

अदानी पावर प्लांट में फिर हादसा, हाइवा ने ली 26 वर्षीय कर्मचारी की जान

स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर

Leave a Comment

error: Content is protected !!