देश

ट्रैफिक सिग्नल पर पुलिसकर्मी की पत्नी ने बनाई रील्स, महिला के खिलाफ कार्रवाई

चंडीगढ़ में रील बनाने के आरोप में पुलिसकर्मी की पत्नी और बहन गिरफ्तार

चंडीगढ़ में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने बीच सड़क पर हरियाणवी गाने पर डांस कर पूरी सड़क जाम कर दी। महिला बीच सड़क पर डांस करने और वीडियो बनाने में इतनी मशगूल हो गई कि उसे हरी बत्ती भी नजर नहीं आई, जिससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

जाम लगते ही पुलिस हरकत में आई और महिला के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने रील बनाने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीच सड़क पर रील बनाने वाली महिला चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल की पत्नी बताई जा रही है।

लाल बत्ती पर यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया गया।

महिला के डांस का यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब तूल पकड़ रहा है। महिला सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए बीच सड़क पर रील बना रही थी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस महिला और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि महिला को थाने से ही जमानत मिल गई।

जानकारी के अनुसार डांस करने वाली महिला ज्योति चंडीगढ़ जिले के पुलिस कॉलोनी के सेक्टर 20 में रहती है। आरोपी महिला एक पुलिसकर्मी की पत्नी है। 20 मार्च 2025 को आरोपी महिला जेब्रा क्रॉसिंग के पास खड़ी गाड़ियों के सामने डांस कर रही थी। इस दौरान उसकी साथी पूजा उसका वीडियो बना रही थी। मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने भी इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद महिला की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

गाड़ियों का लंबा जाम लग गया

हेड कांस्टेबल जसबीर की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के डांस करने के दौरान सड़क पर यातायात बाधित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा इस हरकत से सड़क दुर्घटना भी हो सकती थी। चंडीगढ़ पुलिस ने इस घटना के बाद स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से यातायात संचालन में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं। अगर कोई महिला या व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों या बीच सड़क पर रील बनाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Source Link

Related posts

जेपीसी ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दी, केवल 14 संशोधनों पर सहमति

रेलवे का नया नियम लागू : अब बिना आधार लिंक IRCTC अकाउंट से नहीं होगी बुकिंग

बैंक का लोन चुकाया-NOC भी मिला, डिफॉल्टर घोषित करने पर झाड़ू लेकर बैंक पहुंच गई महिला कस्टमर

Leave a Comment

error: Content is protected !!