अन्य जिलेछत्तीसगढ़

नाली निर्माण की मांग पर पति-पत्नी से मारपीट का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर SP से शिकायत

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में नाली निर्माण की मांग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम हरेठीखुर्द की एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने पति के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पर खुद को भी घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल, पीड़िता प्रमिला बाई साहू के मुताबिक, 2 नवंबर को गांव में सीसी रोड निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य उनके घर के पास पहुंचा, तो उन्होंने और उनके पति ने सड़क के पानी की निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की।

आरोप है कि इसी बात को लेकर निर्माण कार्य में मेट के रूप में काम कर रहे राजू कुमार साहू ने उनके पति के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची प्रमिला बाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर, कलाई और कोहनी में चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर हसौद पुलिस ने 3 नवंबर को मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि 25 नवंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोपी से दोबारा विवाद या किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।

पीड़िता प्रमिला बाई साहू ने पुलिस अधीक्षक सक्ती को आवेदन सौंपकर मामले की समीक्षा, आरोपी के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

Source link

Related posts

साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन: म्यूल बैंक खाते बेचने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

स्कूल की छुट्टी के समय मधुमक्खियों का हमला, 35 बच्चे घायल; 21 का अस्पताल में इलाज जारी

किराए के मकान में छप रहे थे नकली नोट, कलर प्रिंटर और 12.50 लाख की जाली करेंसी बरामद

Leave a Comment

error: Content is protected !!