दुर्ग

ऑफलाइन टोकन ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, अधिकांश केंद्रों में बोहनी तक नहीं

दुर्ग : सहकारी समितियों के कर्मचारियों व कंप्यूटर आपरेटरों की  हड़ताल के बीच आज जिले के 34 उपार्जन केन्द्रों में जैसे तैसे स्टाफ की कमी के बीच आज धान खरीदी शुरू हो गई मगर पहले दिन 68 उपार्जन केन्द्रों धान खरीदी की बोहनी ही नहीं हो पाई। वहीं अनेक समितियों में अब भी आफ लाइन टोकन व्यवस्था शुरू नहीं पाया है।

दूसरी ओर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समितियों में जिन कर्मचारियों जहां तैनात करने आदेश जारी किया गया है इनमें अनेक कर्मचारियों को अंतिम समय में इधर उधर करने से भी संबंधित कर्मचारी को दिक्कत हुई। जानकारी के अनुसार कुछ समितियों में धान खरीदी के लिए जितने स्टाफ की जरूरत है उतना अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं जिन कंप्यूटर आपरेटरों की सर्विस प्रोवाइडर कंपनी द्वारा धान खरीदी के लिए उपार्जन  केन्द्रों में ड्यूटी लगाई गई है वे भी असमंजस में है कि हड़ताल समाप्त होने के बाद समिति के आपरेटरों के लौटने पर उन्हें हटा दिया जाएगा इसलिए वे रुचि नहीं ले रहे हैं।

पहले दिन समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक 55 टोकन पर 2804 क्विंटल धान खरीदी हुई थी जहां धान खरीदी आज चालू हुई वहां भी छिटपुट किसान ही धान विक्रय करने पहुंचे। वहीं सोमवार 17 नवम्बर को धान खरीदी के लिए 35 सहकारी समितियों में 137 टोकन जारी हुआ है इसमें कुल 7513 क्विंटल धान खरीदी होना है।

सहकारी समितियों के कर्मचारियों के चलते  समितियों साफ सफाई का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। फड़ के उपार्जन केन्द्र परिसर में बारिश के समय उग आए घास फूस की अब तक सफाई नहीं हो पाई है। इससे धान विक्रय करने आने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्तगी के आदेश के बावजूद हडताली कर्मचारियों का मनोबल कमजोर नहीं हुआ है, वे आज भी धरना स्थल पर पंडाल में डटे रहे। दुर्ग में संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जागेश्वर साहू एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरधर सोनी को भी बर्खास्त कर दिया गया है। जागेश्वर साहू ने कहा कि संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सभी जिला अध्यक्षों को बर्खास्त करने आदेश जारी किया गया है।

इसके बावजूद आज रायपुर में प्रांतीय पदाधिकारियों की हुई बैठक में जब तक उनकी 4 सूत्रीय मांगो पर पहल नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। आज भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे और प्रदर्शन किया।

Source Link

Related posts

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, लापता 3 बालिकाएं सकुशल बरामद

पाटन में 17 वर्षों बाद होगा भव्य पाटन मंडई मेला, भव्य मीना बाजार के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!