छत्तीसगढ़

कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक: प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल चुका है। ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है

रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजनांदगांव में 8.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.2 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 13.2 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 10.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 14.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रायपुर रायपुर माना एयरपोर्ट 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट हो रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिले शामिल है।

Source Link

Related posts

ईद उल-अज़हा अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र : बजट सत्र में कवासी लखमा की एंट्री, सदन में सत्तापक्ष से गले मिलते दिखे

महंगा होगा तंबाकू, पान मसाला : सिगरेट-पान मसाला और तंबाकू पर नए टैक्स और सेस का ऐलान

Leave a Comment

error: Content is protected !!