ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे और उम्मीदवारों के साथ विधानसभा पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीदवारों से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। अमित शाह इस दौरान बीजेपी और एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल रहे और प्रक्रिया की निगरानी भी की।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने की घोषणा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहारवासियों का विश्वास और समर्थन उन्हें मिला है जिससे उन्होंने राज्य की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से की।

नितीश कुमार ने लिखा कि उनके संसदीय जीवन की प्रारंभिक इच्छा यही थी कि वे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार हो रहे राज्यसभा चुनाव में वे उम्मीदवार बनना चाहते हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनका विकास और सम्मान के लिए बिहार के साथ संबंध भविष्य में भी मजबूत रहेगा और वे नए बने सरकार को पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

Source Link

 

Related posts

रायपुर में कल ‘ एयर शो ’: आसमान में गूंजेगा भारतीय वायुसेना का शौर्य

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

कांग्रेस महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी : रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे, जगदलपुर से मलकीत सिंह गैंदु

Leave a Comment

error: Content is protected !!