छत्तीसगढ़

केमिस्ट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान : 20 मई को सभी मेडिकल स्टोर्स का देशव्यापी बंद, नकली दवाओं पर सख्ती की मांग

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई 2026 बुधवार को देशभर में केमिस्ट बंद रखा जाएगा। इस संबंध में दवा दुकानों में पोस्टर लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने तथा नकली दवाइयों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग शामिल है।

संगठन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट से छोटे दवा व्यापारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है तथा मरीजों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। पोस्टर में जीएसआर 817 दिनांक 28 अगस्त 2018 एवं जीएसआर 220 दिनांक 26 मार्च 2020 को वापस लेने की मांग भी उठाई गई है।

संगठन ने दावा किया है कि मरीजों के हित में यह आंदोलन किया जा रहा है।इस बंद का समर्थन छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन एवं दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ ने भी किया है। दुर्ग जिला दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने सभी दवा व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

Source link

Related posts

10-12वीं की परीक्षाओं के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक जमा कर सकते है आनलाइन आवेदन

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य : मुख्यमंत्री साय

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक मौत, पत्नी-बेटा गंभीर

Leave a Comment

error: Content is protected !!