Foreign

मॉस्को हवाई अड्डे पर एक यहूदी यात्री ने 18 महीने के मासूम ईरानी बच्चे पर किया जानलेवा हमला

रूस की राजधानी मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। बेलारूस के 31 वर्षीय व्यक्ति व्लादिमीर विटकोव ने 18 महीने के मासूम बच्चे पर बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और कोमा में चला गया। बच्चा ईरान का रहने वाला बताया जा रहा है, जो अपनी गर्भवती मां के साथ युद्धग्रस्त ईरान से मॉस्को पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के रास्ते ईरान से मॉस्को पहुंची बच्चे की मां फ्लाइट से उतरने के बाद अपना स्ट्रॉलर (पुशचेयर) लेने के लिए पास में गई थी।

https://x.com/i/status/1937819142545092760

इसी दौरान व्लादिमीर विटकोव ने अचानक बच्चे को उठाकर सिर के बल फर्श पर पटक दिया। इस हमले में बच्चे के सिर में गंभीर फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और एयरपोर्ट स्टाफ दौड़े, जिन्होंने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घटना का वीडियो एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी चुपके से बच्चे के पास पहुंचता है और अचानक उसे उठाकर जमीन पर पटक देता है।

नशे में था आरोपी, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों ने तुरंत वित्कोव को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे रोके रखा। पुलिस ने तुरंत व्लादिमीर वित्कोव को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वित्कोव हाल ही में साइप्रस या मिस्र से मॉस्को पहुंचा था।

उसके शरीर में गांजे और अन्य नशीले पदार्थों के अंश पाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन नशीली दवाओं का सेवन, मानसिक अस्थिरता या संभावित नस्लीय दुश्मनी इस घटना के पीछे हो सकती है। वित्कोव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

हैरानी की बात यह है कि वित्कोव की एक बेटी है, जो उम्र में पीड़ित बच्चे के बराबर है। इस तथ्य ने जनता के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। पूछताछ के दौरान वित्कोव ने अपने अतीत के बारे में अस्पष्ट बयान दिया, जिसमें उसने कहा, “मैंने पहले भी ऐसी गलतियां की हैं।” यह बयान उसके इरादों और पृष्ठभूमि के बारे में और रहस्य पैदा कर रहा है।

बच्चे की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे की मां, जो गर्भवती है, इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है। यह परिवार युद्धग्रस्त ईरान से भागकर सुरक्षित स्थान की तलाश में मॉस्को पहुंचा था, लेकिन इस क्रूर हमले ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आधिकारिक प्रतिक्रिया और जनता का गुस्सा

मॉस्को क्षेत्र की बाल संरक्षक क्षेनिया मिशोनोवा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, “एक नशे में धुत राक्षस ने आगमन हॉल में एक मासूम बच्चे को उठाकर पूरी ताकत से फर्श पर पटक दिया। यह सब सहना बेहद मुश्किल है। मैं उम्मीद करती हूं कि हिरासत में लिया गया यह राक्षस कानून की पूरी सख्ती का सामना करेगा। माता-पिता को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

Source Link

Related posts

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू, हजारों की संख्या में जुटे लोग

डेटा चोरी के आरोप में गूगल पर 11,740 करोड़ रुपये का जुर्माना

नेतन्याहू पर बढ़ा संघर्ष विराम आगे बढ़ाने का दबाव, ट्रंप ने दोहराई गाजा पर कब्जा करने की बात

Leave a Comment

error: Content is protected !!