राजनीति

विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग, लोकतंत्र के लिए खतरनाक : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव के घर पर ईडी के बाद अब सीबीआई की रेड को भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति का नतीजा बताया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि,  ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसीयों का भाजपा सरकार लगातार विपक्ष के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है।

डॉ. महंत ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ हर नाकाम कोशिश के बाद आज सीबीआई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव के घर पर दबिश दी है। सुबह से ही सीबीआई हमारे दोनों नेताओ के घर पर जमी हुई है, ये सत्ता का अन्याय के सिवाय कुछ नही।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, आप सत्य एवं न्याय के पथ पर है, तो ईश्वर आपके साथ है, फिर अंतर नहीं पड़ता कौन आपके विरूद्ध है, निश्चित रहे सत्य की जीत होंगी और अन्याय की हार।

 

Source Link

Related posts

क्रॉस वोटिंग: दो बीजेपी नेताओं को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

कोटा जनपद में अविश्वास प्रस्ताव विफल, क्रॉस वोटिंग ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी, केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज हारे

Leave a Comment

error: Content is protected !!