राजनीति

रायपुर निगम चुनाव: एजाज ढेबर हारे, अर्जुमन ढेबर जीती

रायपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। महापौर पद पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे से अपनी प्रतिद्वंदी दीप्ति दुबे को बड़े अंतर से पराजित किया है। वहीं पार्षद पद पर भी भाजपा प्रत्याशियों का पलड़ा भारी पड़ रहा है।

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने पं भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा के अमर गिदवानी ने 1529 वोट से हराया।

इधर पत्नी अर्जुमन ढेबर को ​जीत मिली है। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से चुनाव जीत गई हैं। जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इधर माहापौर पद के लिए जारी जंग में बीजेपी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। 8वें राउंड के बाद मीनल चौबे 134168 वोटों से आगे हैं।

Source Link

Related posts

युवा वोटबैंक पर भाजपा का फोकस, जेन जेड समिति में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को मिली जिम्मेदारी

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की रायपुर प्रत्याशियों की सूची, कई सीटिंग पार्षदों की कटी टिकट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

Leave a Comment

error: Content is protected !!