देशब्रेकिंग न्यूज़

अहमदाबाद विमान हादसा : जमीन पर गिरने से पहले बिल्डिंग से टकराया था प्लेन…

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. हादसे के दृश्य काफी भयावह हैं.

विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि उड़ान भरते ही इसने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी को कोई सिग्नल नहीं दिया गया. उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही विमान क्रैश हो गया.

प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है. प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. हालांकि इस हादसे में कितना जानमाल का नुकसान हुआ है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Source Link

Related posts

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति तेज, राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया

मार्केट में जल्द आएंगे 100 और 200 रुपये के नए नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त हज यात्रियों से भरी फ्लाइट से निकली चिंगारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!