रायपुर

रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, संतोषी नगर में सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गए

राजधानी रायपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तेज कर दी गई है। संतोषी नगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए टीम प्रहरी अभियान के तहत सड़क किनारे बने अवैध शेडों को हटाया गया और दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 73 दुकानों के सामने बने शेड जेसीबी से तोड़े गए, वहीं सड़क पर रखा सामान जब्त कर कब्जाधारियों पर कुल 12 हजार रुपये का ई-चालान काटा गया।

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। नगर निगम और यातायात पुलिस की टीम ने जोन 6 और जोन 10 क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया और ठेले-गुमटियों को भी जब्त किया गया।

अभियान के दौरान दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई, लेकिन चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान से प्रमुख बाजार क्षेत्रों में यातायात सुगम हुआ है और जाम की समस्या कम हुई है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी बिना पूर्व सूचना के जारी रहेंगे, ताकि सड़कों पर अतिक्रमण न हो और शहर में व्यवस्थित यातायात बना रहे।

Source Link

Related posts

घड़ी चौक पर बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

महापौर मीनल चौबे ने ली सभी जोन अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर में मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 सदस्यीय समिति गठित

Leave a Comment

error: Content is protected !!