छत्तीसगढ़रायपुर

रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बड़ा एक्शन, 40 मकान मालिकों पर चली कार्रवाई

रायपुर : रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण के आरोप में करीब 40 मकान मालिकों को पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद आज निगम की टीम बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के लिए मौके पर करीब एक दर्जन बुलडोजर तैनात किए गए हैं। निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी टीम के साथ इलाके में मौजूद हैं। निगम की ओर से नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में निगम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के चलते इलाके में हलचल बढ़ गई है। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस निगरानी रख रही है।

रावतपुरा फेस-2 में चल रही यह कार्रवाई नगर निगम के जोन-06 के अंतर्गत की जा रही है। फिलहाल निगम की टीम मौके पर मौजूद है और नियमों के उल्लंघन वाले निर्माणों पर कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

क्रिप्टो में 10 गुना मुनाफे का झांसा, ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 5 गिरफ्तार

भारी बारिश के बीच बड़ा फैसला: 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद, CM साय ने दिए निर्देश

व्यापमं की परीक्षाओं में अब निजी शिक्षकों की एंट्री बैन, नए निर्देश जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!