Foreign

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने जताई खुशी

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सकुशल पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनकी वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने कहा, आपका पुनः स्वागत है, सुनीता विलियम्स!I

इसरो ने कहा, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह NASA, SpaceX और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे सुनीता ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से पूरा किया।

इसरों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं अपने सहयहोगियों की ओर सुनीता विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं। उनका कार्य एक प्रेरणा है, जो भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की नीतियों को और भी मजबूत बनाएगा।

इसरो ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है, इस दिशा में, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।

Source Link

Related posts

इस्राइल-हमास के बीच दो साल बाद थमी जंग, शांति योजना के तहत युद्धविराम लागू

जेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

iPhone 17 को बैन कर सकता है ये देश, नहीं बिकने दे रहा iPhone, क्या है वजह?

Leave a Comment

error: Content is protected !!