छत्तीसगढ़

आरंग क्षेत्र में हत्या की वारदात, हुड़दंगियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

 आरंग : ग्रामीण पुलिस की चप्पे चप्पे पर चाक चौबंद व्यवस्था के दावों की उस वक्त पोल खुल गई, जब आरंग में एक युवक की हत्या हो गई।

मृतक की पहचान रामनगर चौक निवासी नीरज लोधी के रूप में हुई है। नीरज अपने घर का इकलौता चिराग था, जिसकी मौत के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज लोधी होली के दिन अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने निकला था। जैसे ही वे साहू पारा पहुंचे, वहां पहले से हुड़दंग कर रहे युवकों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, हुड़दंगियों ने नीरज को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया और बिना किसी बड़ी वजह के उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

समाज के आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घेर रखा है। पुलिस आरोपी के घर पहुंच ग‌ई है। ग्रामीण भी वहां जा पहुंचे हैं।  वे  पुलिस से आरोपी को समाज को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और समाजजनों के बीच बहस, वाद विवाद चल रहा है। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।

Source link

Related posts

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

राजधानी रायपुर में रईस अनीस साबरी सूफ़ी नाईट तहरीक़ -ए- ताज़ीम 2026

एनएच-30 चौड़ीकरण में बड़ा खुलासा: स्वीकृत एलाइनमेंट से बाहर काटे गए 8 हजार से ज्यादा पेड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!