छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन, रायपुर और बिलासपुर में इन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

छत्तीसगढ़ में ED एक्शन मोड में आ गई है, राजधानी रायपुर और बिलासपुर के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ED की टीम ने छापा मारा है। जहां जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, रियल एस्टेट और कारोबारी लेन-देन में हुई संभावित अनियमितताओं और फंडिंग की जांच को लेकर यह कार्रवाई की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने रायपुर के जवाहर मार्केट में स्थित रहेजा ग्रुप के संचालकों संजय रहेजा के घर और ऑफिस में दबिश दी है। ED की टीम सुबह से जांच कर रही है।

वहीं न्याधानी बिलासपुर में ED की टीम ने मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह-सुबह दो गाड़ियों में ED की टीम ने क्रांति नगर पहुंचकर छापा मारा है। ED की टीम दोनों ही जगहों में जांच कर रही हैं।

Related posts

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट के विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

इलाज के अभाव में 6 माह के बच्ची की मौत, कुन्नी क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सुविधा

Leave a Comment

error: Content is protected !!