अन्य जिलेछत्तीसगढ़

बालोद में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, कार हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत

बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मृतका शारदा पाटिल बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। हादसे के बाद डायल-112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link

Related posts

दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद : RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार

बस्तर में धान खरीदी की शुरुआत, मंत्री कश्यप ने किया पल्ली केंद्र का निरीक्षण

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Leave a Comment

error: Content is protected !!