रायपुर

रायपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो से ज्यादा गांजा जब्त; कीमत करीब ₹35 करोड़

रायपुर में एक बार फिर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI ने घेराबंदी कर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। कार्रवाई में 700 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक DRI अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रकों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम ने रायपुर जिले की शहरी सीमा से बाहर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान DRI की टीम ने आंध्र प्रदेश पासिंग के दो संदिग्ध ट्रकों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों ट्रकों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और गांजे की खेप को कब्जे में ले लिया।

फिलहाल DRI की टीम तस्करी से जुड़े नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद माना जा रहा है कि इसके पीछे एक संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Source link

Related posts

कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर पर बम फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार, चोरी का राज भी खुला

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर में ज्वैलरी शॉप में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी-सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

Leave a Comment

error: Content is protected !!