रायपुर

सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा में नवनिर्मित पंजीयन कक्ष भवन का लोकार्पण जल्द, स्वर्गरथ वाहन,एम्बुलेंस सेवा भी शुरू होगी

रायपुर।कृष्ण मित्र फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी और सदस्य गणों कि एक बैठक फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर टिकरापारा में विधायक निधी से नवनिर्मित पंजीयन कक्ष भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात लोकार्पण करने के संबंध में चर्चा की गई।

फाउंडेशन की गतिविधियां विगत तीन माह के बारे में सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि मुक्ति धाम,परिसर में अनावश्यक घास फूस पेड़ पौधे हो गए थे जिन्हें नगर निगम की सहायता से जेसीबी मशीन के द्वारा कटवाया गया। मृतक एवं पूर्वजों के नाम पर 1500 पौधे लगाए गए हैं,आगे भी पौधे लगाने का कार्य जारी रहेगा। शीघ्र ही जन सहयोग से स्वर्ग रथ वाहन एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी ।
अभी वर्तमान में संस्था द्वारा व्हीलचेयर ,बॉडी फ्रीज़र, वकार आदि की सेवाएं निशुल्क दी जा रही है।

नारायण साहू और अशोक देशमुख ने दो दो नग सीमेंट के बेंच अपने मृतक परिजन की स्मृति में प्रदान किया है । उसी कड़ी में शुद्ध पीने के ठंडे पानी हेतु वाटर फिल्टर ₹80,000 का गुप्त दान प्राप्त हुआ है संस्था के समस्त सदस्यों ने दानदाताओ के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया।

आय व्यय लेखा जोखा कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने प्रस्तुत किया आगामी कार्यों की बजट भी बनाई गई जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की ।

नए सदस्य बनाने का प्रस्ताव वरिष्ठ सदस्य रतन जैन ने रखा जिसे सभी ने सहमति देते हुए वार्षिक सदस्य शुल्क ₹1000 लेने का निर्णय लिया गया । साथी कोई भी व्यक्ति 31 हजार रुपए देकर आजीवन सदस्य और 51,000 हजार रुपए देकर संरक्षक सदस्य बन सकता है। सदस्यता अभियान की शुरुआत में ही संतोष लखोटिया जी ने सदस्यता ग्रहण की ।

  • सदस्यता अभियान मार्च 2026 तक जारी रहेगी।
  • नवनिर्मित पंजीयन भवन का लोकार्पण अन्य मरम्मत आदि कार्य पर चर्चा का निर्णय लिए गए।

अंत में आभार व्यक्त फाउंडेशन के सदस्य हरिराम सेन ने व्यक्त किया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव गोवर्धन झंवर ,कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर, वरिष्ठ सदस्य रतन जैन, धन्नू लाल देवांगन ,विजय पाल ,हरिराम सेन ,राजू यादव ,संतोष लखोटिया, मनीष त्रिपाठी, रवि धनगर ,राजेश सिंह ठाकुर, अशोक पटेल।

माधव लाल यादव
अध्यक्ष
कृष्ण मित्र फाउंडेशन

Related posts

रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास

रायपुर : एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा घेरा बनाने का काम शुरू

Leave a Comment

error: Content is protected !!