देश

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ : इस साल पहली बार सस्ते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर

सरकारी तेल वितरक कंपनियों की ओर से बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था। इस कटौती का असर देश के बाकी के हिस्सों में भी देखने को मिला है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम लखनऊ में कम होकर 3,052.50 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,236 रुपए था।

कोलकाता में इसका दाम 3,255.50 रुपए से घटकर 3,081.50 रुपए हो गया है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत कम होकर 3,227 रुपए हो गई है। इस साल कमर्शियल गैस की कीमतों में पहली बार गिरावट हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2025 में 1,580.50 रुपए थी, जो नए साल की शुरुआत के साथ 1 जनवरी 2026 को बढ़कर 1,691.50 रुपए हो गई। इसके बाद 1 फरवरी को कीमत बढ़कर 1,740.50 रुपए पहुंच गई। मार्च में भी राहत नहीं मिली। 1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर 28 रुपए महंगा होकर 1,768.50 रुपए का हो गया।

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते इसके महज छह दिन बाद, 7 मार्च को फिर से कीमतों में संशोधन किया गया और 114.50 रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत 1,883 रुपए पर पहुंच गई। 1 अप्रैल को कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपए का हो गया। इसके बाद 1 मई को कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक ही बार में 993 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गई।

जून में भी कीमतों का बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। 1 जून को सिलेंडर 42 रुपए और महंगा होकर 3,113.50 रुपये पर पहुंच गया था। सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपए है। इससे पहले 7 मार्च को 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और 7 जून को 29 रुपए का इजाफा किया गया था।

Source Link

Related posts

E20 Petrol पर पीछे नहीं हटेगी सरकार! नितिन गडकरी बोले- इंजन खराब होने का एक भी मामला नहीं आया

SCCL में 1600 करोड़ के कोयला घोटाले का आरोप : केंद्रीय मंत्री ने CM को लिखा पत्र

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव : अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

Leave a Comment

error: Content is protected !!