छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों को राहत: 23 जुलाई को रद्द 4 मेमू पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 23 जुलाई 2026 को रद्द की गई चार मेमू पैसेंजर ट्रेनों को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगी।

दरअसल, रायपुर मंडल के भाटापारा–हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किए जा रहे हैं। इसी कारण रेलवे प्रशासन ने 23 जुलाई को कुछ यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की थी।

हालांकि, यात्रियों और विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुविधा तथा लगातार मिल रही मांग को देखते हुए रेलवे ने अपना निर्णय संशोधित करते हुए चारों ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 23 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर और गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द नहीं रहेगी।

Source Link

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर जिले को किया सम्मानित, उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान

अडानी समूह की प्रस्तावित कोयला खदान का विरोध तेज : जनसुनवाई निरस्त करने की मांग

नौकरी से हटाए गए कॉलेज के बुक कीपर को रिटायरमेंट के बाद मिला इंसाफ

Leave a Comment

error: Content is protected !!