राजनीति

बंगाल में प्रचंड जीत की ओर भाजपा

sanjari

भाजपा 196 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, 119 सीटें बढ़ती दिख रहीं

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 119 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार चुनाव आयोग ने अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र सिस्टम लागू की है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन पर भी कड़ी रोक रहेगी, केवल रिटर्निंग अधिकारी और पर्यवेक्षकों को अनुमति होगी।

Source Link

Related posts

भूपेश बघेल का ED पर हमला : कहा- ‘पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई एजेंसी’

शहीद राजीव पाण्डे वार्ड क्र. 62 से बद्री प्रसाद गुप्ता भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित

बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया ये आरोप

Leave a Comment

error: Content is protected !!