दुर्ग

किसानों की उम्मीदों के बीच रानीतराई पहुंचे भूपेश बघेल, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रानीतराई,निपानी स्थित सेवा सहकारी समिति पहुंचे, जहाँ उन्होंने किसानों को उपलब्ध कराई जा रही खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने किसान भाइयों, मातृशक्ति एवं समिति सदस्यों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। किसानों के चेहरे पर झलकती उम्मीद और विश्वास इस बात का प्रमाण था कि जब नेतृत्व संवेदनशील हो, तो जनता अपनी बात निसंकोच रख पाती है।

दाऊ जी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था और संस्कृति की मजबूत नींव हैं। उनके सुख-दुःख को समझना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहना और उनके सम्मान की रक्षा करना ही सच्ची जनसेवा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का यह दौरा इसी जनसरोकार, संवेदनशीलता और किसान हितैषी सोच का परिचायक है।

इस दौरान पर दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,मंडल अध्यक्ष सोहन जोशी,दिनेश साहू जनपद सदस्य,अजय साहू,भेदप्रकाश वर्मा,ईश्वर शर्मा,भविष्य जैन,योग्य बघेल,सागर सिन्हा,जानकी चोपड़िया,हेमू सोनकर,पी आर विनायक,राजा ठाकुर,नारद साहू,हेमलाल साहू,सीताराम ठाकुर,विष्णु वर्मा,केदार वर्मा,संतोष पटेल,कृपाल बंजारे,उदयकरण बिजोरा,द्रोपदी साहू,यादव राम सेन,विपिन बंछोर,सुमित विश्वकर्मा,कमलकांत पाठक सहित किसान बंधु एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Source link

Related posts

सेलूद में श्रमिक दिवस पर मजदूरों का सम्मान, बोरे-बासी खा कर मनाया मजदूर दिवस

दुर्ग में आधे से ज्यादा मिलर्स ने नहीं किया चावल जमा, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा, 14.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!