Uncategorizedदुर्ग

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर : हादसे में गई एक मासूम की जान, दूसरा गंभीर

दुर्ग में तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर कार ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। घायल बच्चा वेंटिलेटर पर है, उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। ताकेश्वर का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी सायकल से जा रहा था, तभी तेज रफ़्तार फॉच्र्यूनर कार ने उनको ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट ऊपर उछले, फिर साइकिल सहित सडक़ पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए।

जिस गाड़ी ने बच्चों को टक्कर मारी, उस गाड़ी के मालिक का नाम नारायण अग्रवाल बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि फॉच्र्यूनर एनके कंस्ट्रक्शन के मालिक की है।

परिजनों ने इस हादसे में रसूखदार को बचाने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है। ड्राइवर और गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी भी देखी जा रही है।

अमलेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी भी की जाएगी। पुलिस टीम मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

Source Link

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 108 एम्बुलेंस की सुविधा मिली

असली बताकर थमा दीं नकली सोने की पत्तियां, ज्वेलरी शॉप संचालक से ₹19.32 लाख ऐंठने वाले राजस्थान के 6 ठग गिरफ्तार

RERA का स्पष्ट संदेश : पंजीयन विस्तार का मतलब पजेशन डिले नहीं, खरीदारों को तय समय पर मिलना चाहिए घर

Leave a Comment

error: Content is protected !!