रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और आवागमन में परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम से बचाने के लिए प्रदेशभर के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी न होने पर यात्रा से बचने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बारिश के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
