रायपुर

आईपीओ और शेयर निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 84 लाख 63 हजार की धोखाधड़ी

रायपुर। शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के लालच में कारोबारी ने 84 लाख 63 हजार रुपये गंवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप के जरिए किया संपर्क

पुलिस के अनुसार सेक्टर-01 देवेंद्र नगर निवासी अविनाश लोखंडे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शेयर मार्केट से संबंधित ब्रोकिंग फर्म संचालित करते हैं। जून 2025 में उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताने वाले लोगों ने शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश पर अधिक लाभ दिलाने का दावा किया।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पहले उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया और छोटे निवेश से शुरुआत करवाई। कुछ महीनों तक सामान्य ट्रेडिंग कराने के बाद आरोपियों ने प्रीमियम आईपीओ कम कीमत पर उपलब्ध कराने का झांसा दिया। इस दौरान उन्होंने अविनाश लोखंडे और उनके परिचित निवेशकों से विभिन्न बैंक खातों में बड़ी रकम जमा करवाई।
अलग-अलग खातों में जमा कराए गए लाखों रुपये

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके क्लाइंट्स अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, सौरभ अग्रवाल और श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी आईपीओ खरीदने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कुल 84.63 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। रकम अलग-अलग संस्थाओं और फर्मों के नाम पर संचालित खातों में आरटीजीएस के जरिए जमा कराई गई।
आईपीओ नहीं मिला, बंद हो गए मोबाइल नंबर

अविनाश लोखंडे का आरोप है कि रकम जमा होने के बाद न तो कोई आईपीओ आवंटित किया गया और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली। जब उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। जिस एप्लीकेशन के माध्यम से ट्रेडिंग कराई जा रही थी, वह भी काम करना बंद कर गई। इसके बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

Source Link

Related posts

असम राइफल्स पर हुए हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के सपूत रंजीत कश्यप को रायपुर एयरपोर्ट पर अंतिम विदाई दी गई

बिजली बनी काल: नवापारा में करंट से मासूम की मौत, पिता का दर्द छलका

लोन दिलाने के नाम पर 27.5 लाख की ठगी, फर्जीवाड़े में दो आरोपी फरार

Leave a Comment

error: Content is protected !!