देश

कुलगाम मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। जबकि दो अन्य जवान घायल हैं।

घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, अखल में रात भर धमाके और गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हुए हैं। एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है।

Source Link

Related posts

हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर से फटा बादल, कई घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मानसून सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

जश्ने ईद मीलादुन्नबी: फूलों और रोशनी से जगमगाई अजमेर शरीफ दरगाह

Leave a Comment

error: Content is protected !!