देश

काबुल से दिल्ली : विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर पहुँचा 13 साल का बच्चा

दिल्ली हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब रविवार सुबह एक 13 वर्षीय लड़के को काम एयर की उड़ान के लैंडिंग गियर डिब्बे के अंदर काबुल से दिल्ली की गुप्त यात्रा करते हुए पाया गया। एयरपोर्ट और पुलिस से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

घूम रहा था एयरपोर्ट में

जिस विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर वह दिल्ली पहुंचा है वह उड़ान संख्या आरक्यू-4401 थी जो 21 सितंबर की सुबह काबुल से पहुंची। लगभग 11:10 बजे एयरलाइन सुरक्षा कर्मचारियों ने लड़के को विमान के पास घूमते हुए देखा। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की।

भेजा गया वापिस काबुल

पूछताछ करने पर पता चला कि लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज का रहने वाला है और वह लैंडिंग गियर सेक्शन में छिपकर बिना टिकट के विमान में चढ़ गया था। सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया, “लड़के से कई घंटों तक पूछताछ की गई और फिर उसी दिन शाम करीब 4 बजे उसे दूसरी फ्लाइट से काबुल वापस भेज दिया गया। उसने बताया कि वह बिना पकड़े गए हवाई अड्डे और लैंडिंग गियर के अंदर घुसने में कामयाब रहा।” एक दूसरे हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान की भी विस्तृत जाँच की गई, जिसमें लैंडिंग गियर कम्पार्टमेंट भी शामिल था, और एक लाल स्पीकर मिला। अधिकारी ने आगे बताया, “शायद यह स्पीकर उस लड़के ने अपने साथ रखा होगा।” उन्होंने बताया कि विमान सभी सुरक्षा जाँचों में सफल रहा।

Source Link

Related posts

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में “बत्ती गुल प्रोटेस्ट” का सफल आयोजन

सर्वदलीय बैठक खत्म, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ हैं

Leave a Comment

error: Content is protected !!