छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे सवार

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार अनियंत्रित होकर रिंग रोड नंबर-1 पर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात रही कि किसी को चोट नहीं आई।

घटना न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र की है। रिंग रोड नंबर-1 पर बेंगलुरु कैफे के ठीक सामने यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू कराया।

Source link

Related posts

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, चुनाव आयोग के फैसलों की वैधता को चुनौती

दुर्ग ग्रामीण के हर ब्लॉक में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा: VC में बोले जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर– पदयात्रा और रैलियों से जन-जन तक पहुंचा संदेश

ईंधन बचाने का संकल्प : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने साइकिल से तय किया दफ्तर का सफर

Leave a Comment

error: Content is protected !!