छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण के हर ब्लॉक में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा: VC में बोले जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर– पदयात्रा और रैलियों से जन-जन तक पहुंचा संदेश

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटियों के बीच संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं लोकसभा सांसद श्री सुखदेव भगत जी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों से संवाद कर अभियान की प्रगति, अब तक आयोजित कार्यक्रमों तथा आगामी चरण की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष जुड़े रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर जी ने भी सहभागिता की तथा दुर्ग ग्रामीण जिले में अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपना पक्ष एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बैठक में दुर्ग ग्रामीण जिले के अंतर्गत अभियान के द्वितीय चरण में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा, बाइक रैली, साइकिल रैली, विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने तथा जनसंपर्क एवं पर्चा वितरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों तक अभियान का संदेश पहुंचाया है। पाटन, जामगांव आर, दुर्ग ग्रामीण, धमधा, अहिवारा, कुम्हारी, जामुल एवं भिलाई-3 चरोदा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इसे गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर आम जनता को मताधिकार के महत्व, निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

राकेश ठाकुर ने आगामी तृतीय चरण की तैयारियों के संबंध में भी अपना सुझाव रखते हुए कहा कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर जिम्मेदारियां निर्धारित करना, नियमित बैठकें आयोजित करना, जनसंपर्क बढ़ाना तथा प्रत्येक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान की मूल भावना की रक्षा करना और प्रत्येक मतदाता के मत की स्वतंत्रता तथा गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए जनजागरण करना है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल आधार हैं। इन विषयों पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

बैठक में अभियान के आगामी चरण को लेकर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने, प्रदेश से जिला स्तर तक समन्वय मजबूत करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा हुई। दुर्ग ग्रामीण जिले में भी अभियान के अगले चरण को व्यापक जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ संचालित करने की तैयारी की जा रही है।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाएंगे। लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Source link

Related posts

लाखों की चोरी का खुलासा, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार; 4.92 लाख के जेवर बरामद

आधार डेटा पर ऑनलाइन हैकथॉन : छात्रों के पास दो लाख रुपये जीतने का मौका

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Comment

error: Content is protected !!