
राजधानी में ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जा रहे यात्री को निशाना बनाकर 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को मदेश मानापुरे रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन गार्डन के पास चालक ने अचानक वाहन रोक दिया। इसके बाद चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर यात्री को घेर लिया और उसकी जेब से 3 हजार रुपये तथा वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास बघेल उर्फ चिंगरी (18), निवासी टिकरापारा और विनोद राणा उर्फ डैनी (21), निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने यात्री से लूटपाट करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल
