अन्य जिलेछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

गौ-तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन : कंटेनर से 65 गौवंश बरामद, 2 की मौत; चालक गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल कार जब्त

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बगीचा थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से 65 गौवंश बरामद किए गए, जिनमें से दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने झारखंड निवासी कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी के लिए रास्ते की रेकी करने के संदेह में एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम खंटाडांड़ में कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था और चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने कंटेनर के साथ रेकी में इस्तेमाल की जा रही एस-प्रेसो कार भी जब्त की है। कार सवार आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जशपुर पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक गौ-तस्करी के 98 मामलों में 1108 गौवंश मुक्त कराए गए हैं और 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में कुल 36 वाहन जब्त किए गए हैं।

Source link

Related posts

रायगढ़ में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बिगड़ती तबीयत के बीच सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अनशन स्थल से हटाया, जंतर-मंतर खाली करने के दिए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, रायपुर में CM साय करेंगे नेतृत्व

Leave a Comment

error: Content is protected !!