छत्तीसगढ़

11 राज्यों में 33 साइबर फ्रॉड से जुड़े म्यूल खाते, जांजगीर-चांपा पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कमीशन और आर्थिक लालच में अपने नाम से बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाकर दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।

साइबर थाना पुलिस को समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के आधार पर जांच शुरू की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों का कनेक्शन देश के 11 राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड के मामलों से सामने आया। इन मामलों में कुल करीब 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपये की साइबर ठगी हुई है, जबकि आरोपियों के उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में करीब 66 लाख रुपये ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कमीशन का लालच देकर उनसे बैंक खाते खुलवाए गए और मोबाइल नंबर चालू करवाकर खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

साइबर थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी को न दें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Source link

Related posts

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

अमेरिका-ईरान वार्ता में रूस की एंट्री : पुतिन ने मध्यस्थता का दिया प्रस्ताव, ईरान से हुई अहम बातचीत

जम्मू-कश्मीर के केल्लाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!