छत्तीसगढ़

जम्मू-कश्मीर के केल्लाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी


 

जम्मू -कश्मीर के कुलगाम जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इस हमले में छत्तीसगढ़ के 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय भोपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह आतंकी हमला शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में हुआ। आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई राउंड गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में दीपक रात्रे और भोपिंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 24 वर्षीय दीपक रात्रे को मृत घोषित कर दिया। वहीं 28 वर्षीय भोपिंदर की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घटना के तुरंत बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे केल्लाम इलाके की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, “कुलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मज़दूर की मौत हो गई, के बाद मैंने DGP नलिन प्रभात और सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों से बात की। मैं इस कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूँ। मैंने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे अपने ऑपरेशन तेज़ करें और आतंकवादियों को खत्म करें। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के एक और घायल मज़दूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूँ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है।”

Source link

Related posts

गरियाबंद में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ों से लटके मिले शव

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, सोनमणि बोरा बने नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव

होली पर रेल यात्रियों को राहत, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!