छत्तीसगढ़

सक्ति में किसान की मौत का मामला गरमाया, FIR से नाम हटाने पर पत्नी का पुलिस पर सवाल

सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में खेत में करंट लगने से हुई एक किसान की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। मृतक की पत्नी ने एफआईआर से एक नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मामला ग्राम जमड़ी का है, जहां गजानंद साहू की खेत में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद 17 मई 2026 को हसौद थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, खेत में फसल की सुरक्षा के लिए बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आने से गजानंद साहू की जान चली गई।

मृतक की पत्नी फुलेश्वरी साहू का आरोप है कि घटना के संबंध में कार्तिक राम और जय किशन साहू पिता-पुत्र की जानकारी पुलिस को दी गई थी तथा प्रारंभिक एफआईआर में जय किशन साहू का नाम भी दर्ज था। लेकिन बाद में उनका नाम एफआईआर से हटा दिया गया।

इसी बात को लेकर फुलेश्वरी साहू ने 31 जुलाई को सक्ती पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि जय किशन साहू का नाम किस आधार पर और किन परिस्थितियों में हटाया गया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

फिलहाल शिकायत के बाद अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। मृतक की पत्नी ने अपने पति की मौत के मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Source link

Related posts

पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर गिरेगा पारा : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल असर

लंदन से बेंगलुरु आ रही AIR INDIA की ड्रीमलाइनर उड़ान से हटाई गई

IAS विकास शील होंगे छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव: 30 सितंबर को संभालेंगे पद

Leave a Comment

error: Content is protected !!