छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता पड़ी भारी, कोरबा नगर पालिका के उप अभियंता निलंबित

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा के निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रतिमा निर्माण की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर नगर पालिका के उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में विभाग के संचालनालय ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती, जिसके कारण शासन की महत्वपूर्ण परियोजना में गुणवत्ता संबंधी अनियमितता सामने आई। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है। यदि जांच में अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों या निर्माण एजेंसी की भूमिका भी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। सरकार की इस कार्रवाई को सरकारी परियोजनाओं में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश माना जा रहा है।

Source link

Related posts

रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा फैसला : इन मार्गों पर रैली-जुलूस बैन

गरियाबंद में बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ों से लटके मिले शव

रायपुर मेकाहारा : ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!