छत्तीसगढ़

ICAR-NIBSM में UG कृषि कोर्स फिर शुरू करने की मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर रायपुर स्थित ICAR-राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान (ICAR-NIBSM) में स्नातक (UG) कृषि शिक्षा कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का यह एकमात्र संस्थान है, जहां वर्ष 2023-24 से UG, PG और PhD कार्यक्रम शुरू किए गए थे, लेकिन केवल दो वर्षों के संचालन के बाद UG पाठ्यक्रम बंद कर दिया गया।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि 121 एकड़ में फैले इस संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, कक्षाएं, पुस्तकालय, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास और करीब 220 विद्यार्थियों के आवास सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में UG कृषि शिक्षा कार्यक्रम दोबारा शुरू होने से छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही कृषि अनुसंधान, नवाचार, रोजगार और राज्य के कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री से छात्रहित और कृषि अनुसंधान को ध्यान में रखते हुए ICAR-NIBSM रायपुर में स्नातक (UG) कृषि शिक्षा कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

Source link

Related posts

ईद से पहले देशभर के मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटेगी भाजपा

निषाद समाज का वार्षिक क्षेत्रिय अधिवेशन तरीघाट में संपन्न हुआ

VIP चौक में बस ने ली बाइक सवार की जान

Leave a Comment

error: Content is protected !!